AIIMS INICET Admit Card Download करते वक्त 502 Bad Gateway आ रहा है, तो अभी जो situation है वो honestly बहुत frustrating है।
AIIMS ने आज Admit Card जारी किया, तुम खुशी-खुशी aiimsexams.ac.in खोलते हो — और सामने आ जाता है एक बड़ा सा “502 Bad Gateway” का error। न page खुल रहा, न login हो रहा, कुछ नहीं।
और ऊपर से exam 16 मई को है। टेंशन तो होगी ही।
आज पूरे देश के INICET students यही face कर रहे हैं। AIIMS का server Admit Card release होते ही एक साथ लाखों requests की वजह से down हो गया। यह तुम्हारी गलती नहीं, तुम्हारे internet की गलती नहीं — यह server की problem है।
अब बात करते हैं कि इसे कैसे fix करें।
Table of Contents
पहले समझो, 502 Bad Gateway होता क्या है?
जब तुम aiimsexams.ac.in खोलते हो तो तुम्हारी request एक Gateway Server के पास जाती है। वो Gateway Server AIIMS के Backend Server से जवाब माँगता है। अब अगर Backend Server बहुत ज़्यादा busy है या crash हो गया है — तो वो सही जवाब नहीं दे पाता। और तुम्हारी screen पर आ जाता है 502 Bad Gateway।
इसका मतलब block होना नहीं है। इसका मतलब तुम्हारा internet खराब होना नहीं है। इसका सीधा मतलब है — AIIMS का server अभी overwhelmed है।
aiimsexams.ac.in पर 502 Error क्यों आ रहा है?
आज यह इसलिए हो रहा है क्योंकि Admit Card release होते ही पूरे देश से एक साथ लाखों students उसी website पर टूट पड़े। Server इतना load handle नहीं कर पाया और crash हो गया।
यह पहली बार नहीं हुआ। AIIMS, Railway, UPSC — जब भी कोई बड़ा result या admit card आता है, यही होता है। Server पर इतना traffic आता है कि वो झेल नहीं पाता।
AIIMS INICET Admit Card Download error, Step-by-Step Fix
पहला काम — थोड़ा रुको
यही सबसे पहला और सबसे ज़रूरी step है। जब server overwhelmed होता है तो 15-20 मिनट में अक्सर खुद ही stabilize हो जाता है। अभी हर मिनट बार-बार try करने से server पर और load पड़ेगा। isliye थोड़ा रुको, फिर try करो।
दूसरा काम — Browser Cache साफ करो
Chrome में ऊपर right corner पर तीन dots दिखाई देंगे। अब डॉट पर क्लिक करो। Settings खोलो, Privacy and Security में जाओ, Clear Browsing Data पर click करो। Cached Images और Cookies select करो और clear कर दो। फिर दोबारा site खोलो।
तीसरा काम — Incognito Mode try करो
डेस्कटॉप या लैपटॉप के Chrome Browser में Incognito Mode खोलने के लिए Ctrl + Shift + N दबाएँ। और यदि आप मोबाइल पर देख रहे हैं, तो ऊपर दिए गए Three Dots (⋮) पर क्लिक करें, जहाँ आपको “Incognito Mode” का विकल्प दिखाई देगा। Incognito में पुरानी cache और cookies affect नहीं करतीं — कभी-कभी इसी से काम बन जाता है।
चौथा काम — Network बदलो
अगर WiFi use कर रहे हो तो Mobile Data पर switch karke try करो।और Mobile Data use कर रहे हो तो WiFi पर switch करो। बस एक बार Airplane Mode on करो, 30 seconds रखो, फिर off करो। IP address refresh हो जाता है — कभी-कभी यह trick काम करती है।
पाँचवाँ काम — दूसरा Browser try करो
Chrome नहीं चल रहा तो Firefox try करो। Firefox नहीं है तो Microsoft Edge। हर browser थोड़ा अलग तरीके से request भेजता है — कोई एक काम कर सकता है।
छठा काम — Peak Time छोड़ो
यार यह बात थोड़ी कड़वी लगेगी लेकिन सच है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच सबसे ज़्यादा students site पर होते हैं। रात 10-11 बजे के बाद या कल सुबह 5-6 बजे try करो — server उस वक्त बहुत free रहता है और Admit Card एक झटके में download हो जाएगा।
रात या सुबह जल्दी Try करें
दिन में लाखों छात्र वेबसाइट खोलते हैं।
कम ट्रैफिक के समय में वेबसाइट जल्दी खुलती है।
Best Time:
- सुबह 5 बजे – 8 बजे
- रात 11 बजे के बाद
Admit Card Print करते वक्त यह ज़रूरी बात याद रखो
जब Admit Card download हो जाए तो सीधे print मत मारना। AIIMS ने यह clearly कहा है कि Printout पर IP Address, Download की Date और Time दिखनी चाहिए। अगर यह तीनों चीज़ें printout पर नहीं हैं तो वो Admit Card invalid माना जाएगा।
इसलिए PDF directly browser में open करके print करो — ताकि वो details automatically आ जाएं। और कम से कम 2 copies निकाल लो।
अभी भी नहीं खुल रहा? — AIIMS से Contact करो
अगर काफी देर बाद भी site नहीं खुल रही और exam नज़दीक है तो सीधे AIIMS को बताओ —
Email करो — aiims.inicet@gmail.com Subject में लिखो — अपना Registration ID और नाम Toll Free Number — 1800117898
Reference Links
- Official Portal — aiimsexams.ac.in
- Admit Card Direct Link — aiimsexams.ac.in/info/AdmitCard.html
- Live Updates — Shiksha.com
- Full Guide — Careers360
और हाँ — अगर तुम्हारे किसी दोस्त को भी यही problem आ रही है तो यह post उसे भी share कर दो। एक share से किसी का बड़ा काम बन सकता है।
Exam में best of luck भाई
People also ask
aiimsexams.ac.in पर 502 Bad Gateway क्यों आ रहा है?
आज AIIMS ने INICET Admit Card release किया और एक साथ पूरे देश से लाखों students उसी वक्त site पर आ गए। इतना ज़्यादा traffic server झेल नहीं पाया और crash हो गया। इसीलिए 502 Bad Gateway आ रहा है। यह तुम्हारी गलती नहीं है — server की problem है।
क्या 502 Bad Gateway का मतलब है कि मुझे AIIMS ने block कर दिया?
बिल्कुल नहीं। Block होने पर 403 Forbidden आता है। 502 का मतलब सिर्फ यह है कि server अभी बहुत busy है या temporarily down है। तुम्हारे साथ-साथ बाकी सभी students को भी यही error आ रहा है।
AIIMS की website कब तक ठीक होगी?
आमतौर पर ऐसे cases में 2 से 4 घंटे लगते हैं। रात 10-11 बजे के बाद traffic कम होता है तो site automatically बेहतर काम करने लगती है। कल सुबह 5-6 बजे try करोगे तो एक झटके में Admit Card download हो जाएगा।
क्या बार-बार Refresh करने से site खुल जाएगी?
नहीं, बल्कि उल्टा होता है। बार-बार refresh करने से server पर और ज़्यादा load पड़ता है जो सबके लिए problem बढ़ाता है। थोड़ी देर रुको और फिर एक बार try करो।
Mobile पर 502 error आ रहा है — क्या करूँ?
पहले Airplane Mode 30 seconds के लिए on करो फिर off करो। उसके बाद Chrome में जाकर Cache clear करो। फिर Incognito Mode में aiimsexams.ac.in खोलो। WiFi और Mobile Data दोनों पर try करो — जो काम करे उससे download करो।
