देशभर के लाखों IIT aspirants का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की यानी IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 Result out आज 31 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिया है। IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल करते हुए Common Rank List यानी CRL में AIR 1 का ताज अपने नाम किया है। वहीं लड़कियों में IIT दिल्ली जोन की अरोही देशपांडे ने CRL 77 के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया और उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त किए।
Table of Contents
IIT Roorkee ने परीक्षा के साथ Category Wise Cut Off Marks भी जारी कर दिए हैं। JEE Advanced 2026 Result में इस बार कुल 56,880 उम्मीदवार IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए qualify हुए हैं। इस परीक्षा के लिए 1,87,389 उम्मीदवारों ने Registration किया था जिनमें से 1,79,694 ने 17 मई 2026 को Paper 1 और Paper 2 दोनों में हिस्सा लिया था।
Top 3 Rankers — IIT Delhi Zone का दबदबा
JEE Advanced 2026 Result में IIT Delhi Zone ने Top 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। शुभम कुमार के बाद AIR 2 पर कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ जगह बनाई और AIR 3 पर जतिन चाहर का नाम है। तीनों ही IIT दिल्ली जोन के उम्मीदवार हैं जो इस जोन की शानदार उपलब्धि है।
Category Wise Qualifying Cut Off Marks
JEE Advanced 2026 Result के साथ जारी Cut Off के अनुसार CRL यानी General Category के लिए न्यूनतम अंक 25% निर्धारित हैं। GEN-EWS और OBC-NCL के लिए 22.5%, SC और ST के लिए 12.5% और CRL-PwD तथा सभी अन्य PwD Category के लिए 12.5% Qualifying Marks तय किए गए हैं। इससे कम अंक लाने वाले उम्मीदवारों को Rank नहीं दी जाएगी।
JoSAA Counselling 2 जून से शुरू होगी
JEE Advanced 2026 Result घोषित होने के बाद IIT में दाखिले के लिए अगला और सबसे अहम कदम JoSAA Counselling है। Joint Seat Allocation Authority यानी JoSAA की Registration प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। qualify करने वाले सभी उम्मीदवारों को IIT में प्रवेश के लिए josaa.nic.in पर जाकर Registration और Choice Filling करनी होगी। IIT Roorkee के Chairman of JAB और Director Prof. Kamal Kishore Pant ने कहा है कि Class 12th के अंकों की परवाह किए बिना सभी qualify उम्मीदवार JoSAA Counselling में भाग लें।
VJEE Advanced 2026 Result out ऐसे करें Download — Step by Step
स्टेप 1: सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “JEE Advanced 2026 Result out” का Link दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना JEE Advanced Roll Number, Date of Birth और Mobile Number दर्ज करके Login करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर JEE Advanced 2026 Scorecard खुल जाएगा जिसमें Physics, Chemistry और Mathematics के अलग-अलग अंक, कुल अंक, CRL Rank और Qualifying Status दर्ज होगी।
स्टेप 5: Scorecard Download करें और Printout निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Direct Link: jeeadv.ac.in
आधिकारिक वेबसाइट: jeeadv.ac.in
- UP Homeguard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सितंबर तक, योगी सरकार ने दिए संकेत — 41424 पदों पर भर्ती
- UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 3 से 5 जून के बीच होगा जारी, uppbpb.gov.in से ऐसे करें Download
- KGBV Ghaziabad Recruitment 2026: 8वीं पास से PG तक के लिए 26 पदों पर भर्ती, 31 मई है आवेदन की आखिरी तारीख
- RBSE Supplementary Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, rajresults.nic.in पर Roll Number से करें Check
- Bihar BEd Admit Card 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीएड सीईटी का एडमिट कार्ड, ऐसे करें Download
नोट: JEE Advanced 2026 Result out और JoSAA Counselling से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए jeeadv.ac.in और josaa.nic.in पर नजर बनाए रखें। ELENTECHPK पर दी गई जानकारी छात्रों की सुविधा के लिए है।
JEE Advanced 2026 में AIR 1 किसने हासिल किया?
IIT Roorkee ने 31 मई 2026 को jeeadv.ac.in पर JEE Advanced 2026 Result जारी किया है।
JEE Advanced 2026 में AIR 1 किसने हासिल किया?
IIT Delhi Zone के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त करके AIR 1 हासिल किया है।
Pranjul ELENTECHPK पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, एडमिट कार्ड और शिक्षा अपडेट से जुड़े लेख प्रकाशित करते हैं। इन्होंने ITI, Diploma और B.Tech in Electrical Engineering की शिक्षा प्राप्त की है तथा 3 वर्षों तक ITI कॉलेज इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्य किया है। साथ ही ये पिछले 5+ वर्षों से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी करवा रहे हैं। इनका उद्देश्य छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों तक सरल, सही और तेज जानकारी पहुंचाना है।
