AC Servo Motor in Hindi | Working, Construction and Type

इस लेक्चर में हम AC servo motor in Hindi को विस्तार से समझेंगे। AC servo motor एक special purpose machine होती है, जो electrical input को mechanical output में convert करती है, वह भी precise angular velocity के साथ। यह मोटर मूल रूप से two-phase induction motor होती है, लेकिन इसके design features में कुछ खास बदलाव किए जाते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ac servo motor का output power आमतौर पर लगभग 200 watts के आसपास होता है, जबकि इसकी operating frequency 50 Hz से 400 Hz तक होती है। Servo motor को चलाने के लिए feedback system की मदद से closed-loop control दिया जाता है। यह मोटर एक rotary actuator की तरह काम करती है और इसे electrical input को mechanical acceleration में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस लेक्चर में हम servo motor का construction, working principle, torque-speed characteristics और इसके speed control methods को समझेंगे।

What is an AC servo motor in Hindi (एसी सर्वो मोटर क्या है?)

AC servo motor basic रूप से वह servo motor होती है जिसमें हम AC electrical input का उपयोग करते हैं। यानी अगर हम servo mechanism को एक AC motor पर apply करते हैं, जो कि induction concept पर काम करती है, जो प्रत्यावर्ती धारा (AC) पर कार्य करती है और स्थिति (Position), गति (Speed) तथा टॉर्क (Torque) को अत्यधिक सटीकता के साथ नियंत्रित करने के लिए उपयोग की जाती है।

यह सामान्य AC मोटर की तरह केवल घूमने तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक Closed-Loop Control System का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जिसमें आउटपुट की लगातार निगरानी (Feedback) की जाती है और उसी के आधार पर motor का संचालन नियंत्रित किया जाता है।तो वह AC servo motor बन जाती है। इसका मतलब यह है कि AC servo motor में हम AC induction motor का use करते हैं और उस पर servo mechanism apply करते हैं।

AC servo motors असल में two-phase squirrel cage induction motors होते हैं और इनका उपयोग low power applications में किया जाता है। आजकल, three-phase squirrel cage induction motors को modify करके high power servo systems में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है।

Operation of AC Servo Motor (एसी सर्वो मोटर का कार्य सिद्धांत)

अब समझते हैं कि Ac servo motor कैसे operate होती है। AC servo motor को control करने के लिए microcontroller का उपयोग किया जाता है। Microcontroller से control circuit को एक signal मिलता है, जो PWM (Pulse Width Modulation) के रूप में होता है।

यह पूरा system एक closed loop system होता है। इसमें हम AC two-phase servo motor का इस्तेमाल करते हैं। मान लो कि motor की current position 0° है और हमें उसे 90° तक ले जाना है। ऐसे में position sensor 0° के लिए बहुत छोटा voltage generate करेगा, जबकि 90° के लिए बड़ा voltage generate होगा। यानी feedback voltage (VF) position के अनुसार बदलता रहता है।

Operation diagram of AC Servo Motor

PWM और Pulse Conversion Process

अब जब हम 90° input देते हैं, तो यह input PWM converter में जाता है, जहाँ इसे pulse waveform में convert किया जाता है। फिर यह signal pulse converter में जाता है, जो इस waveform से voltage information निकालकर electrical input (VI) के रूप में देता है। इस तरह mechanical input (90°) electrical signal में convert हो जाता है। दूसरी तरफ position sensor भी mechanical position (0°) को electrical feedback voltage (VF) में बदल देता है। अब हमारे पास दो signals हैं—input voltage (VI) और feedback voltage (VF)।

Error Signal Generation

इन दोनों के बीच का difference ही error signal होता है, यानी Error = VI – VF। उदाहरण के लिए, अगर input के हिसाब से 10V चाहिए और feedback से 5V मिल रहा है, तो error 5V होगा। यह error signal amplifier में जाता है, जो इसे बढ़ाकर मान लो 50 V कर देता है, और यही voltage control winding में VC के रूप में apply होता है। जैसा कि हमने पहले पढ़ा है, VC error signal के proportional होता है, इसलिए जैसे-जैसे error बदलेगा, VC भी बदलता रहेगा।

Amplifier और Control Voltage (VC)

अब यह VC control winding में apply होता है और reference winding पहले से ही supply पर होती है, जिससे दोनों windings के बीच 90° phase difference बनता है और rotating magnetic field पैदा होती है। इस RMF की वजह से rotor घूमना शुरू करता है और धीरे-धीरे 90° position तक पहुँच जाता है। जब rotor 90° पर पहुँच जाता है, तब position sensor भी 90° के हिसाब से वही voltage generate करता है जो input में दिया गया था, यानी VI = VF हो जाता है। इस स्थिति में error signal zero हो जाता है।

Feedback और Stability

जब error signal zero हो जाता है, तब VC भी zero हो जाता है, यानी control winding में कोई supply नहीं जाती और केवल reference winding ही energized रहती है। इस स्थिति में motor effectively single-phase बन जाती है और rotor रुक जाता है, यानी stable position पर आ जाता है। इसलिए जब तक error signal रहेगा, motor घूमती रहेगी, और जैसे ही error zero होगा, rotation बंद हो जाएगा।

Zero Error Condition

इससे यह भी समझ आता है कि यदि error signal zero है, तो two-phase servo motor उस समय two-phase नहीं रहता, बल्कि single-phase की तरह behave करता है और rotate नहीं करता। यही पूरा servo mechanism है जिसमें input और feedback के difference के आधार पर motor अपने आप desired position तक पहुँचती है।

अंत में, यह भी समझना जरूरी है कि AC servo motor में commutator नहीं होता, इसलिए इसका construction simple, cost कम और maintenance भी कम होता है। low power applications में AC servo motor ज्यादा suitable होती है, जबकि high power applications में DC servo motor को prefer किया जाता है।

Modern AC Servo System

आजकल के modern AC servo drives में embedded controllers जैसे PLCs, microprocessors और microcontrollers का उपयोग किया जाता है, ताकि motor को variable frequency और variable voltage के साथ चलाया जा सके।

आमतौर पर pulse width modulation (PWM) और Proportional-Integral-Derivative (PID) techniques का उपयोग करके desired frequency और voltage को control किया जाता है। Programmable logic controllers, position controllers और servo controllers के साथ AC servo motor system का block diagram नीचे दिखाया जाता है।

Construction of AC Servo Motor in Hindi

इस motor को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है, जिन्हें stator और rotor कहा जाता है। Stator पर दो प्रकार की windings होती हैं, जो एक-दूसरे से 90° (electrical) के अंतर पर स्थित होती हैं।

Construction and Parts of AC Servo Motor in Hindi

Types of Rotor

AC servo motor के rotor को तीन प्रकार से बनाया जा सकता है—squirrel cage rotor, solid iron rotor और drag cup rotor। ये तीनों types अलग-अलग applications में use होते हैं और इनका use measuring instruments और induction motors में भी देखने को मिलता है।

Squirrel Cage Rotor

Squirrel cage rotor में thick circular copper bars का उपयोग किया जाता है, जो copper rings की मदद से short-circuited किए जाते हैं। ये copper bar conductors होते हैं और इन्हें copper ring से शॉर्ट किया जाता है। यह construction three-phase induction motor जैसा ही होता है।

Solid Iron Rotor

Solid iron rotor में किसी भी प्रकार की winding या conductor का उपयोग नहीं किया जाता। यह एक smooth और solid iron cylinder होता है, जिसमें कोई copper winding नहीं होती।

Drag Cup Rotor

Drag cup rotor cup shape का होता है, जिसमें एक cup जैसा structure होता है और उसके अंदर shaft जुड़ी होती है। यह rotor freely rotate कर सकता है और इसका उपयोग low power applications में किया जाता है।

Rotor Selection और Torque

इन तीनों rotor types में torque अलग-अलग मिलता है। Squirrel cage rotor highest torque देता है, solid iron rotor medium torque देता है और drag cup rotor lowest torque देता है। इसलिए application के अनुसार rotor select किया जाता है—high torque के लिए squirrel cage, medium के लिए solid iron और low torque के लिए drag cup।

Stator Construction

Stator को दो प्रकार से design किया जाता है—cylindrical type और salient pole type। Cylindrical stator में conductors uniformly distributed होते हैं जबकि salient pole type में poles बाहर की ओर protrude करते हैं।

Armature Winding

AC servo motor में armature winding stator पर की जाती है और इसमें दो windings होती हैं—reference winding और control winding। यह motor two-phase AC induction motor की तरह काम करती है, यानी इसमें दो phase supply दी जाती है। सामान्य induction motor में three-phase या single-phase supply होती है, लेकिन AC servo motor में two-phase supply का उपयोग होता है।

Reference और Control Winding

Reference winding का काम एक constant voltage (VR) provide करना होता है, जो supply से directly जुड़ी होती है, जबकि control winding का voltage (VC) error signal के अनुसार vary करता है।

Reference winding हमेशा constant रहती है और एक fixed reference point देती है, जबकि control winding error signal के आधार पर operate करती है। अगर motor की current position 0° है और desired position 90° है, तो इन दोनों के बीच का difference error signal बनता है और उसी के आधार पर VC बदलता है। जैसे-जैसे error बदलता है, वैसे-वैसे control voltage भी बदलता है।

इन दोनों windings के बीच 90° phase difference होता है और इन्हें stator में diametrically opposite places पर रखा जाता है। इसका मतलब है कि दोनों windings stator के diameter के opposite sides पर होते हैं। जब हम इनका circuit diagram बनाते हैं तो reference winding और control winding दोनों दिखाई देती हैं, जहाँ VR constant होता है और VC variable होता है।

शाफ्ट (Shaft) रोटर से जुड़ा होता है और मोटर की यांत्रिक शक्ति को बाहरी मशीन तक पहुंचाता है, जिससे मोटर का घूर्णन उपयोगी कार्य में परिवर्तित हो जाता है।

बेयरिंग्स (Bearings) रोटर को स्मूथ और स्थिर रूप से घूमने में सहायता करती हैं, घर्षण को कम करती हैं, कंपन को नियंत्रित करती हैं और मोटर के लंबे समय तक सही संचालन को सुनिश्चित करती हैं।

हाउसिंग या फ्रेम (Housing / Frame) मोटर के सभी आंतरिक भागों को सुरक्षित रखती है और उन्हें धूल, नमी तथा बाहरी क्षति से बचाती है, साथ ही मोटर को आवश्यक मजबूती प्रदान करती है।

कूलिंग सिस्टम (Cooling System) मोटर के संचालन के दौरान उत्पन्न होने वाली गर्मी को नियंत्रित करता है, जिससे मोटर का तापमान संतुलित रहता है और उसकी आयु तथा दक्षता बनी रहती है।

Working Principle of AC Servo Motor

एसी सर्वो मोटर मूल रूप से एक Two-Phase Induction Motor की तरह काम करती है।यह पूरा system एक closed loop system होता है, जिसमें यह मोटर उच्च परिशुद्धता (High Precision) के साथ स्थिति (Position), गति (Speed) और टॉर्क (Torque) को नियंत्रित करती है। इसका कार्य सिद्धांत घूर्णनशील चुंबकीय क्षेत्र (Rotating Magnetic Field) और सतत फीडबैक सिस्टम (Feedback System) पर आधारित होता है, जिसके माध्यम से मोटर लगातार अपनी आउटपुट स्थिति को मॉनिटर करती है और आवश्यकतानुसार सुधार (Correction) करके खुद को वांछित स्थिति या गति पर बनाए रखती है।

Working Principle diagram of AC Servo Motor

जैसे three-phase induction motor में 120° phase difference वाली supply से rotating magnetic field बनती है, वैसे ही AC servo motor में 90° phase difference वाली two-phase supply से rotating magnetic field generate की जा सकती है। rotating magnetic field two-phase supply से भी बनाई जाती है। यही rotating magnetic field rotor को घुमाती है और servo mechanism के साथ मिलकर motor को precise control प्रदान करती है।

90° Phase Difference कैसे बनाया जाता है

90° phase difference create करने के लिए reference winding के साथ capacitor जोड़ दिया जाता है। Capacitor लगाने से reference winding में flowing current 90° lead कर जाता है और उसके साथ flux भी leading हो जाता है। दूसरी तरफ control winding में capacitor नहीं होता, इसलिए उसमें current lag होता है और उसका flux lagging flux होता है। इस प्रकार एक leading flux और एक lagging flux बनता है।

Operation of AC Servo Motor

Rotating Magnetic Field की Direction

Rotating magnetic field हमेशा leading flux से lagging flux की दिशा में घूमती है। यह concept single-phase induction motor के shaded pole principle जैसा ही है, जहाँ flux unshaded से shaded part की ओर move करता है। इसी प्रकार यहाँ भी field leading से lagging की ओर move करेगी और rotor उसी direction में rotate करना शुरू कर देगा।

Rotor की speed (RPM) control winding के voltage VCV_Cके magnitude पर depend करती है। अगर VC ज्यादा होगा तो rotor तेज घूमेगा, अगर VC कम होगा तो rotor धीरे घूमेगा। उदाहरण के लिए 10V पर speed ज्यादा होगी, 5V पर कम और 2V पर और कम होगी।

Direction of Rotation और Polarity

Rotor की direction of rotation VCV_C​ की polarity पर depend करती है। अगर VCV_C​ की polarity same रहती है तो rotation की direction भी same रहती है। लेकिन अगर control winding की polarity reverse कर दी जाए, यानी कि +Vc की जगह −Vc apply किया जाए, तो flux की position बदल जाती है और direction of rotation reverse हो जाती है। इस स्थिति में clockwise rotation anti-clockwise में बदल जाती है।

अगर control winding के terminals को reverse कर दिया जाए या waveform को +VC+V_C से VC-V_C में बदल दिया जाए, तो flux 180° shift हो जाता है। इससे leading और lagging flux की position बदल जाती है और rotating magnetic field की direction भी बदल जाती है। इसलिए motor की direction पूरी तरह polarity पर depend करती है।

Servo Mechanism और Closed Loop Working

अब अगर servo mechanism की बात करें, तो यह पूरा system closed-loop में काम करता है। उदाहरण के लिए अगर motor की current position 0° है और desired position 90° है, तो position sensor feedback देता है और दोनों के बीच का difference error signal बनता है। यह error signal PWM converter में जाता है, जहाँ इसे waveform में convert किया जाता है और फिर pulse converter के द्वारा इसे voltage signal में बदला जाता है। यह voltage control winding को दिया जाता है, जिससे rotor rotate करता है। जैसे ही rotor desired position (90°) पर पहुँचता है, feedback signal error को zero कर देता है और motor वहीं रुक जाती है।

Types of AC Servo Motor(एसी सर्वो मोटर के प्रकार)


Construction के आधार पर AC servo motors दो प्रकार के होते हैं:

Phase के आधार पर AC servo motors दो प्रकार के होते हैं

  • Two-phase AC Servomotor
  • Three-phase AC Servomotors

Synchronous Type AC Servo Motor


Synchronous type AC servo motor में stator और rotor होते हैं। Stator एक cylindrical frame और stator core से बना होता है। Armature coil, stator core पर wound होती है और इसके ends lead wire से जुड़े होते हैं, जिनके माध्यम से motor को current दिया जाता है।

Rotor में permanent magnet होता है, इसलिए यह AC induction type rotor की तरह current induction पर निर्भर नहीं करता। इसी कारण इन्हें brushless servo motors भी कहा जाता है, क्योंकि इनकी संरचना में brushes की जरूरत नहीं होती।

जब stator field को excite किया जाता है, तो rotor उसी के rotating magnetic field को follow करता है और synchronous speed पर घूमता है। जैसे ही stator field रुकती है, rotor भी रुक जाता है। Permanent magnet rotor होने की वजह से इसमें rotor current की आवश्यकता नहीं होती, जिससे heat भी कम उत्पन्न होती है।

साथ ही, rotor current के न होने के कारण इन motors की efficiency भी काफी ज्यादा होती है। Rotor की position को stator के अनुसार जानने के लिए rotor पर एक encoder लगाया जाता है, जो motor controller को feedback प्रदान करता है।

Synchronous Type AC Servo Motor diagram


Induction-Type AC Servo Motor (इंडक्शन टाइप एसी सर्वो मोटर)

Induction-type AC servo motor की संरचना सामान्य (general) motor के जैसी ही होती है। इस motor में stator, stator core, armature winding और lead wire से मिलकर बना होता है, जबकि rotor में shaft और rotor core होता है, जिसे squirrel cage rotor की तरह conductor से बनाया जाता है|

इस servo motor का working principle बिल्कुल normal induction motor के जैसा ही होता है। लेकिन इसमें भी controller के लिए rotor की exact position जानना जरूरी होता है, जिसके लिए encoder का उपयोग किया जाता है, ताकि speed और position को सटीक तरीके से control किया जा सके।


Induction-type AC servo motor diagram

Two-phase AC Servomotor (टू-फेज एसी सर्वो मोटर)

ऐसे motors सामान्यतः 60 Hz या 400 Hz (खासकर airborne systems के लिए) की frequency पर चलते हैं। इनके stator में दो distributed windings होती हैं, जो एक-दूसरे से 90º (electrical) के अंतर पर लगी होती हैं।

Main winding (जिसे reference या fixed phase भी कहा जाता है) को एक constant voltage source Vm∠0° से supply दी जाती है। दूसरी winding (जिसे control phase कहा जाता है) को उसी frequency का variable voltage दिया जाता है, लेकिन यह reference phase से 90° (electrical) phase difference पर होता है। Control phase का voltage एक electronic controller द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

Rotor की speed और torque, main और control windings के बीच के phase difference पर depend करते हैं। अगर इस phase difference को leading से lagging (या vice versa) में बदल दिया जाए, तो motor की direction भी reverse हो जाती है।

क्योंकि rotor bars की resistance ज्यादा होती है, इसलिए अलग-अलग armature voltages पर torque-speed characteristics लगभग linear रहती हैं, खासकर zero speed के पास। Motor का operation control करने के लिए main phase के voltage को बदला जाता है, जबकि reference phase का voltage constant रखा जाता है।

Two-phase AC Servomotor in Hindi  diagram


Three-phase AC Servomotors (थ्री-फेज एसी सर्वो मोटर)

High-power servo systems में उपयोग के लिए three-phase squirrel-cage induction motor को modify करने पर काफी research की गई है। सामान्यतः यह motor एक highly non-linear coupled-circuit device होती है।

हाल ही में, इस machine को एक linear decoupled machine (जैसे d.c. machine) की तरह सफलतापूर्वक चलाया गया है, जिसमें vector control या field-oriented control नाम की तकनीक का उपयोग किया जाता है।

इस method में motor को दिए जाने वाले currents को इस तरह control किया जाता है कि उनका torque और flux आपस में अलग (decoupled) हो जाएं, बिल्कुल dc machine की तरह। इससे motor को high speed और high torque response प्राप्त होता है।

टॉर्क-स्पीड कैरेक्टरिस्टिक्स (Torque-Speed Characteristics)

AC servo motor को इस तरह design किया जाता है कि वह लगभग linear torque-speed characteristics दे सके। लेकिन वास्तविकता में graph पूरी तरह linear नहीं होता।

Torque-Speed ​​Characteristics diagram of Ac Servo Motor daigram

Torque-Speed Characteristics

Two-phase induction motor के torque-speed characteristics reactance और resistance के ratio (X/R) पर depend करते हैं। क्योंकि AC servo motor की working भी two-phase induction motor जैसी होती है, इसलिए वही concept यहाँ भी apply होता है। जब rotor resistance ज्यादा और reactance कम होता है, यानी X/R ratio छोटा होता है, तब torque-speed characteristic लगभग linear हो जाता है। लेकिन जब X/R ratio बड़ा होता है, यानी reactance ज्यादा और resistance कम होता है, तब यह characteristic non-linear हो जाता है।

इसका मतलब यह है कि अगर हमें linear behavior चाहिए, तो हमें resistance को बढ़ाना होगा। इसी कारण AC servo motor में rotor resistance को intentionally high रखा जाता है, ताकि torque-speed curve linear रहे और motor का control आसान और smooth हो सके। वहीं normal induction motor में X/R ratio बड़ा होता है, इसलिए उसका torque-speed curve non-linear होता है।

Negative Slope और Damping

Torque-speed curve का negative slope high rotor resistance को represent करता है। यह negative slope actually positive damping provide करता है, जिससे motor की stability बढ़ जाती है। इसका मतलब यह है कि motor oscillate नहीं करती और smoothly operate करती है। इसलिए servo motor applications में high resistance और negative slope बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

अलग-अलग control voltages (per unit values) पर भी torque-speed curve लगभग linear ही रहता है। इसका मतलब है कि control voltage बदलने पर भी motor का behavior predictable और proportional रहता है, जो कि servo systems के लिए बहुत जरूरी है।

AC Servo Motor का Circuit Diagram

AC Servo Motor का Circuit Diagram 1

AC servo motor में एक rotor होता है जो load से जुड़ा होता है और इसके stator में दो windings होती हैं—control winding और reference winding। Control winding पर लगाया गया voltage ECE_Cकहलाता है और reference winding पर applied voltage ERE_R​ होता है। Rotor load के साथ rotate करता है जहाँ load में inertia JJ और damping BBB मौजूद होती है। AC servo motor में developed torque control voltage के proportional होता है, इसलिए

TECT \propto E_CT∝EC​ T=KMECT = K_M \cdot E_CT=KM​⋅EC​

जहाँ KMK_MKM​ motor constant है औरKM=T0ECK_M = \frac{T_0}{E_C}KM​=EC​T0​​ T0=KMECT_0 = K_M \cdot E_CT0​=KM​⋅EC​

Torque-Speed Relation और Laplace Model

Torque-speed relation को linear equation से compare करते हुए

ω=dθdt\omega = \frac{d\theta}{dt}ω=dtdθ​ T=Mdθdt+T0T = M \frac{d\theta}{dt} + T_0T=Mdtdθ​+T0​ T=Mdθdt+KMECT = M \frac{d\theta}{dt} + K_M E_CT=Mdtdθ​+KM​EC​

Laplace transform लेने परT(s)=Msθ(s)+KMEC(s)(1)T(s) = M s \theta(s) + K_M E_C(s) \quad \text{(1)}T(s)=Msθ(s)+KM​EC​(s)(1)

दूसरी तरफ load side equation:T=Jd2θdt2+BdθdtT = J \frac{d^2 \theta}{dt^2} + B \frac{d\theta}{dt}T=Jdt2d2θ​+Bdtdθ​

Laplace form:T(s)=(Js2+Bs)θ(s)(2)T(s) = (J s^2 + B s)\theta(s) \quad \text{(2)}T(s)=(Js2+Bs)θ(s)(2)

Equating दोनों Equations

Msθ(s)+KMEC(s)=(Js2+Bs)θ(s)M s \theta(s) + K_M E_C(s) = (J s^2 + B s)\theta(s)Msθ(s)+KM​EC​(s)=(Js2+Bs)θ(s)

Rearranging:KMEC(s)=θ(s)(Js2+BsMs)K_M E_C(s) = \theta(s)\left(J s^2 + B s – M s\right)KM​EC​(s)=θ(s)(Js2+Bs−Ms)

Transfer Function

θ(s)EC(s)=KMJs2+BsMs\frac{\theta(s)}{E_C(s)} = \frac{K_M}{J s^2 + B s – M s}EC​(s)θ(s)​=Js2+Bs−MsKM​​

Synchro in AC Servo Motor


अब Synchro की बात करें तो Synchro एक electromagnetic transducer होता है जो rotor की angular position को proportional voltage में convert करता है। इसका commercial नाम Selsyn या Autosyn होता है। Construction के हिसाब से यह three-phase alternator जैसा होता है लेकिन इसका working principle transformer action पर आधारित होता है। इसका rotor dumbbell-shaped होता है और इसे AC supply दी जाती है, जिससे stator windings में sinusoidal flux induce होता है। Stator में तीन windings होती हैं जो 120° space apart होती हैं, और rotor की position के अनुसार इन windings में different magnitudes के voltages induce होते हैं।

जिस position पर एक winding में maximum voltage और बाकी में negligible voltage होता है, उसे electrical zero position कहते हैं। Synchro system में transmitter और receiver (control transformer) होते हैं, जहाँ receiver error detector की तरह काम करता है और position error detect करता है। Receiver का rotor cylindrical होता है जबकि transmitter का rotor dumbbell-shaped होता है। इस प्रकार Synchro system angular position measurement और control applications में उपयोग किया जाता है।

स्पीड कंट्रोल मेथड्स (Speed Control Methods)

AC servo motor की speed को control करने के लिए मुख्यतः तीन methods का उपयोग किया जाता है:

Position Control Method

Position Control Method में rotor की position को control किया जाता है, जहाँ rotation angle external input signal और दिए गए pulses की संख्या पर depend करता है, जिससे बहुत high precision positioning प्राप्त होती है।

Torque Control Method
Torque Control Method में motor का output torque analog input के अनुसार set किया जाता है, और real-time में इस input को बदलकर torque को आसानी से control किया जा सकता है, जो load control applications के लिए उपयोगी होता है

Speed Control Method
Speed Control Method में analog input के माध्यम से motor की speed को adjust किया जाता है, जिससे desired speed को maintain करना संभव होता है।

Advantages of AC Servo Motor (फायदे)

AC servo motor के कई advantages होते हैं। इसका speed control बहुत अच्छा होता है, जिससे precise और smooth operation मिलता है। यह कम heat generate करती है, जिससे efficiency बढ़ती है और components पर stress कम पड़ता है। इसकी high efficiency और better reliability इसे लंबे समय तक stable performance देने योग्य बनाती है।

इसमें RF noise कम होता है, जिससे यह sensitive electronic systems के साथ भी अच्छी तरह काम करती है। Maintenance की जरूरत कम होती है और इसकी life भी लंबी होती है। यह high current surges को आसानी से handle कर सकती है और high-speed operation प्रदान करती है। साथ ही, यह unstable loads के लिए भी suitable होती है, जिससे इसे industrial और control applications में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

Disadvantages of AC Servo Motor (नुकसान)

AC servo motor के कुछ disadvantages भी होते हैं। इसका control system थोड़ा complex होता है, क्योंकि इसमें feedback system, controller और tuning की जरूरत होती है। इसके अलावा, यदि motor को लगातार overload condition में चलाया जाए तो यह जल्दी खराब हो सकती है, जिससे इसकी reliability पर प्रभाव पड़ता है।

Applications of AC Servo Motor (उपयोग)

AC servo motor का उपयोग उन जगहों पर किया जाता है जहाँ precise position control जरूरी होता है।

  • Position control devices और computers में
  • Machine tools, robotics और tracking systems में
  • विभिन्न industrial applications में
  • Common machines जैसे water heaters, ovens, pumps, off-road vehicles और electronic guidance systems, में

इस तरह AC servo motor एक बहुत ही महत्वपूर्ण और versatile machine है, जिसका उपयोग कई क्षेत्रों में किया जाता है

Conclusion (निष्कर्ष)

इस लेक्चर में हमने AC Servo Motor को detail में समझा, जिसमें इसका construction, working principle, rotor types, closed-loop control system, PWM-based operation और torque-speed characteristics शामिल हैं। साथ ही हमने इसके speed control methods, advantages, disadvantages और applications को भी जाना। इससे clear होता है कि AC Servo Motor एक highly precise और reliable machine है, जिसका use modern automation, robotics और industrial applications में बहुत important role निभाता है।

  1. AC Servo Motor क्या होती है?

    AC Servo Motor एक special motor होती है जो AC supply पर चलती है और position, speed और torque को बहुत high precision के साथ control करने के लिए उपयोग की जाती है।

  2. AC Servo Motor और Normal Motor में क्या अंतर है?

    Normal motor सिर्फ rotation देती है, जबकि AC servo motor feedback system के साथ precise control (position, speed, torque) प्रदान करती है।

  3. AC Servo Motor कहाँ उपयोग होती है?

    यह robotics, CNC machines, automation systems, conveyors, packaging machines और aerospace applications में उपयोग होती है।

  4. AC Servo Motor कैसे काम करती है?

    यह rotating magnetic field और feedback system के principle पर काम करती है, जहाँ error signal के आधार पर motor अपनी position और speed को adjust करती है।

  5. AC Servo Motor में feedback क्यों जरूरी होता है?

    Feedback system motor की actual position और desired position को compare करता है, जिससे accurate control और correction संभव होता है।